English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं०√कृप् (कल्पना+णिच्+अच् वा घञ्] १. मांगलिक और शुभ कृत्य, नियम तथा विधि-विधान। (विशेषतः वेदों में बतलाये हुए) २. वेदों के छः अंगों में से एक, जिसमें बलिदान, यज्ञ आदि से संबंध रखनेवाली विधियाँ बतलाई गई हैं। ३. हिंदू पंचांग के अनुसार काल या समय का एक बहुत बड़ा विभाग जो एक हजार महायुगों अर्थात् ४ अरब ३२ करोड़ मानव वर्षों का कहा गया है। विशेष—हमारे यहाँ प्रत्येक कल्प ब्रह्मा का एक दिन माना जाता है, और ऐसे ३६॰ दिनों का ब्रह्मा का एक वर्ष होता है। कहते हैं कि अब तक ब्रह्मा के ऐसे ५॰ वर्ष बीत चुके हैं; और आज कल ५१ वें वर्ष के पहले महीने का पहला दिन चल रहा है, जिसका नाम श्वेत वाराह कल्प है। ऐसे प्रत्येक कल्प में एक हजार महायुग होते हैं; और प्रत्येक महायुग के चार अलग-अलग विभाग ही युग कहलाते हैं। प्रत्येक कल्प के अन्त में, जिसे कल्पांत कहते हैं, भौतिक सृष्टि का अंत या प्रलय होता है। ४. आधुनिक पुरा-शास्त्र और भू-शास्त्र के क्षेत्रों में, करोड़ों अरबों वर्षों का वह विशिष्ट काल-विभाग, जो कई युगों में विभक्त रहता है और जिसमें पृथ्वी की कुछ स्वतन्त्र प्रकार की विकासात्मक स्थितियाँ होती हैं। (एरा) जैसे—आदि कल्प, उत्तर कल्प, मध्य कल्प, नव कल्प (देखें)। विशेष—ये नामकरण हमारे यहाँ के पुराने कल्पों और युगों के आधार पर ही हुए हैं। पर आधुनिक वैज्ञानिक एक तो इनकी उस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं मानते, जिस प्रकार की हिंदू पंचांग में मानी गई है; दूसरे वे अपने कल्पों और युगों के लक्षण पृथ्वी के विशुद्ध विकासात्मक रूपों या विभागों की दृष्टि से स्थिर करते हैं। ५. प्रलय। ६. ग्रंथों आदि का कोई प्रकरण या विभाग। ७. मनुष्य का शरीर। ८. वैद्यक में ऐसा उपचार या चिकित्सा जो सारे शरीर अथवा उसके किसी अंग को बिलकुल नये सिरे से ठीक या पूरी तरह से नीरोग तथा स्वस्थ करने के लिए की जाती है। जैसे—कायाकल्प, नेत्रकल्प आदि। ९. एक प्रकार का नृत्य। १॰. दे० ‘कल्पवृक्ष’। वि० जो यथेष्ट, पूर्ण या वास्तविक न होने पर भी बहुत कुछ किसी दूसरे की बराबरी का या समान हो। तुल्य, समान (यौ० के अन्त में)। जैसे—ऋषिकल्प, देवकल्प
Meaning of डिंबाशय की रसौली (Dinabashay ki rasauli) in English, What is the meaning of Dinabashay ki rasauli in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of डिंबाशय की रसौली . Dinabashay ki rasauli meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. डिंबाशय की रसौली (Dinabashay ki rasauli) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word डिंबाशय की रसौली: English meaning of डिंबाशय की रसौली , डिंबाशय की रसौली meaning in english, spoken pronunciation of डिंबाशय की रसौली, define डिंबाशय की रसौली, examples for डिंबाशय की रसौली